देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आए दो युवकों की मौत : क्षेत्र में शोक की लहर

देवरिया | 25-Mar-2026 05:08 PM | 548 |
देवरिया
क्षेत्र में शोक की लहर


देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरीगंज चौराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक किसी काम से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी अभिषेक यादव (पुत्र नथुनी यादव) और रफीउल्लाह (पुत्र रज्जुलाह) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.