दीवानी न्यायालय परिसर में दुकानों व वाहन
प्रकाशित: 18 Mar 2026
देवरिया,
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित दुकानों एवं वाहन स्टैंड की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 30 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति के अध्यक्ष जजी, देवरिया श्री रवि यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश, देवरिया के 11 मार्च 2026 के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी अपराह्न 4:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केंद्रीय सभागार में सम्पन्न होगी।
इस नीलामी में वाहन स्टैंड के साथ-साथ भूजा-मूंगफली, लस्सी एवं शर्बत की दुकानों का आवंटन किया जाएगा। नीलामी की पूरी प्रक्रिया नीलामी समिति की देखरेख में पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होगी।
इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अधीन नीलामी में भाग ले सकते हैं।