देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया: बनकटा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के साथ : अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

देवरिया | 13-Mar-2026 03:28 PM | 548 |
देवरिया
अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

देवरिया: बनकटा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
देवरिया। जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से दो गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर थाना बनकटा पुलिस ने ग्राम सुंदरपार महुअवा के पास घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन (संख्या BR11GB8517) को रोका। वाहन में दो गोवंशीय पशु लादकर बिहार ले जाया जा रहा था।
इस दौरान पुलिस ने सफरोज पुत्र हातिम अहमद, निवासी कोल्हुआ दरगाह, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन और गोवंशीय पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया है।
इस मामले में थाना बनकटा पर मुकदमा संख्या 62/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा धारा 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह, कांस्टेबल अवनीश पांडेय और कांस्टेबल अंशू पाल शामिल रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.