PHM NEWS

पेट्रोल पम्प पर बड़ी कार्रवाई: 400

प्रकाशित: 26 Mar 2026


देवरिया, 26 मार्च 2026।
जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई की। देवरिया-बलिया मार्ग पर स्थित नयारा पेट्रोल पम्प “माँ ऑटो फ्यूल, अहिलवार बुजुर्ग” पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
सुबह करीब 9 बजे निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि पेट्रोल पम्प परिसर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे दो ड्रमों में डीजल भरा जा रहा था। संदेह होने पर जब जांच की गई तो ट्रॉली पर मौजूद व्यक्तियों ने अपना नाम फिरोज अहमद और गोविंद गुप्ता बताया, जो चकरवाधूस पंसरही गांव के निवासी हैं।क्या मिली गड़बड़ी?
जांच में सामने आया कि—
दोनों ड्रमों में करीब 200-200 लीटर, कुल 400 लीटर डीजल भरा जा रहा था
बिना किसी वैध दस्तावेज के डीजल की सप्लाई की जा रही थी
ग्राहक का नाम-पता और वाहन नंबर दर्ज नहीं किया गया
मशीन से निकली रसीद (पर्ची) भी नहीं दी गई
⚖️ कानूनी कार्रवाई
यह कृत्य उत्तर प्रदेश हाई स्पीड डीजल ऑयल कंट्रोल ऑर्डर, 1981 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (धारा 3/7) का उल्लंघन पाया गया, जो एक दंडनीय अपराध है।

मौके से 400 लीटर डीजल जब्त
ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कोतवाली थाना को सौंपा गया
पेट्रोल पम्प के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश
दोनों व्यक्तियों को नोटिस जारी प्रशासन का सख्त संदेश
प्रशासन ने साफ कहा है कि
पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी या अनियमित आपूर्ति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।