देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

गौरीबाजार पुलिस ने तमंचा व कारतूस के : साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देवरिया | 01-Apr-2026 04:55 PM | 548 |
देवरिया
साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लबकनी रोड स्थित पुल के पास से धीरज चौहान पुत्र अशोक चौहान, निवासी कालाबन, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गौरीबाजार में मुकदमा संख्या 137/26, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव
हेड कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार
हेड कांस्टेबल रामभवन चौरसिया
कांस्टेबल रमेश यादव
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.