देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान तेज : महिलाओं को किया गया जागरूक

देवरिया | 16-Apr-2026 04:41 PM | 548 |
देवरिया
महिलाओं को किया गया जागरूक

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान तेज, महिलाओं को किया गया जागरूक
देवरिया, 16 अप्रैल। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
थाना बरहज क्षेत्र के आजाद नगर दक्षिणी में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बच्चियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। टीम में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, आरक्षी बबलू गिरी और महिला आरक्षी रीना यादव शामिल रहीं। इस दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में थाना बघौचघाट क्षेत्र के यूपी ग्रामीण बैंक परिसर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उपनिरीक्षक मदन मोहन राय, आरक्षी विक्रांत और महिला आरक्षी रीता यादव ने महिलाओं को सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
इसके अलावा जनपद के अन्य थानों की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
देवरिया पुलिस का यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.