देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार : नाबालिग को पहले ही किया जा चुका था बरामद

देवरिया | 07-Apr-2026 04:19 PM | 548 |
देवरिया
नाबालिग को पहले ही किया जा चुका था बरामद

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग को पहले ही किया जा चुका था बरामद
देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत उर्फ गोलू निषाद को सेमरौना पुल के पास से मंगलवार (07 अप्रैल 2026) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 मार्च को उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में थाना रुद्रपुर में मुकदमा संख्या 134/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1), 87 बीएनएस और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस ने 21 मार्च 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत उर्फ गोलू निषाद पुत्र रामछबीले निषाद निवासी कृतपुरा थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उप निरीक्षक कृष्णकांत
कांस्टेबल गोरखनाथ गौड़
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.