PHM NEWS

हत्या के प्रयास के मामले में

प्रकाशित: 17 Apr 2026

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया, 17 अप्रैल । जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार, थाना लार में दर्ज मुकदमा संख्या 94/2026, धारा 191(2), 191(3), 109(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विक्रांत पुत्र जय प्रकाश प्रसाद, निवासी ग्राम डुमरी थाना लार, को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरईपार से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक विन्ध्याचल शुक्ला, हेड कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमरजीत यादव, कांस्टेबल दीपक प्रजापति तथा महिला कांस्टेबल चाँदनी चौधरी शामिल रहीं।