देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल : पुलिस के छापे में कई जोड़े गिरफ्तार

देवरिया | 10-Apr-2026 08:53 AM | 548 |
देवरिया
पुलिस के छापे में कई जोड़े गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस के छापे में कई जोड़े गिरफ्तार
देवरिया। जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर में चल रहे अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। रूद्रपुर मोड़ के पास स्थित रिलेक्स स्पा सैलून सेंटर पर अचानक छापा मारकर पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां मसाज की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए गुरुवार को छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। स्पा सेंटर के संचालकों सहित इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्पा सेंटर को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अब पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.