PHM NEWS

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी गिरफ्तार

प्रकाशित: 22 Mar 2026


 देवरिया, बरहज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहन सेतू पुल के पास से बंटी राजभर निवासी जयनगर, बरहज को दबोच लिया। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुमित कान्त व कांस्टेबल संजीव कुमार यादव शामिल रहे।