PHM NEWS

होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस का फ्लैग मार्च

प्रकाशित: 02 Mar 2026

देवरिया ब्यूरो  युगेश तिवारी  होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस का फ्लैग मार्च

देवरिया। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च किया गया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया  संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्सुनील कुमार सिंह ने उपजिला मजिस्ट्रेट सलेमपुर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर तथा थाना लार पुलिस बल के साथ थाना लार क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक महुआडीह श्री अमित कुमार राय के नेतृत्व में थाना महुआडीह पुलिस ने भी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों—कस्बा महुआडीह, रामपुर गौनरिया, कस्बा हेतिमपुर, हरैया बसंतपुर, भटनी दादन एवं पकड़ी बीरभद्र—में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा जनता में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि होली के अवसर पर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करे। ऐसा करने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।