कल्पनाथ राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन समारोह
देवरिया भटनी ब्लॉक में मनोहारी प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ एन एस एस विशेष शिविर समापन समारोह
कल्पनाथ राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन समारोह
राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य आत्म सक्षम एवं स्वावलंबी बनाना उपजिला अधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने
महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिशा श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी सलेमपुर देवरिया एवं विशिष्ट अतिथि श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी विधान परिषद सदस्य रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।सोनी गुप्ता निशु अर्चना एवं शिल्पी ने सरस्वती वंदना एवं करिश्मा प्रीति शर्मा एवं प्रीति प्रजापति ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।उप जिलाधिकारी महोदया छात्रों को संबोधित करते हुए कही कि विकाश के आयाम में शिक्षा सबसे प्रमुख घटक है शिक्षा के बिना स्वावलंबन और आत्मनिर्भर नहीं बना जा सकता विशेषकर आज के जीवन में लड़कियों का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है वर्तमान समाज की जटिलताओं में समन्वय के लिए शिक्षा और स्वावलंबन आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि एन एस एस बच्चों में सेवा भावना का विकाश करती है।आप लोगों ने सात दिनों तक आप ने जो सीखा उसे अपने जीवन में चरितार्थ करें।इससे पूर्व महाविद्यालय प्रबंधक डॉ धीरेन्द्र प्रकाश राय अध्यक्ष रामायण राय एवं कार्यवाहक प्राचार्य संदीप श्रीवास्तव ने उपस्थित अतिथियों का मालार्पण कर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।इस दौरान श्री राजेश यादव,जितेंद्र,अवधेश यादव प्रवीण भवानी शंकर एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विपिन पाण्डेय एवं चंदा मिश्रा ने किया।