मृतक परिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया 2 लाख का चेक
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी कृषि मंत्री सुर्य प्रताप शाही ने मृतकों के परिवारों को दिया दो-दो लाख का चेक
विधानसभा पथरदेवा के तवकलपुर गांव के चार मृत युवकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा दी गई। इन युवकों की 20 नवंबर को कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। यह राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई। तवकलपुर गांव निवासी अमित कुमार बरनवाल, संजू सिंह, राहुल सिंह और दाऊद अंसारी कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र स्थित कटारिया एडिबल ऑयल मिल में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। घटना के दिन चारों भोजन के बाद अपने कमरे में सोए थे और सुबह मृत अवस्था में पाए गए। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम तवक्कलपुर के निवासी श्री अमित बर्नवाल जी, श्री संजू सिंह जी, श्री राहुल सिंह जी, श्री दाऊद अंसारी जी का विगत दिनांक 20/11/2025 को जनपद कानपुर नगर में कटारिया एडबिल ऑयल मिल में कार्य करते वक्त एक दुःखद घटना में निधन हो गया था कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना के अंतर्गत दिवंगत लोगों के परिवार को आर्थिक सहायता हेतु 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया एवं अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इस दुःख में आपके साथ है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की थी और आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री राहत कोष से कुछ सहयोग जरुर करवाएंगे और कृषि मंत्री सुर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री राहत कोष से अपने विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के तवकलपुर निवासी चारों परिवारजनों को दो,दो लाख का चेक दिया जहां पर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र प्रताप राव, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा (मंटू) मनोज भारती संतोष पति त्रिपाठी सहीत सभी लोगों ने ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें व वहां
सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।