PHM NEWS

के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेडरी भटनी में

प्रकाशित: 28 Feb 2026

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी भटनी के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आगाज़।के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ पहले दिन लगभग आधा दर्जन से अधिक खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक  *श्री बी0 के0 श्रीवास्तव* ने बताया कि खेल का मैदान बच्चों के जोश, जुनून और उत्साह से गूंज उठा कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भूतपूर्व राष्ट्र प्रहरी *अरुण श्रीवास्तव* विशिष्ट अतिथि *मनन श्रीवास्तव* (भूत पूर्व सैनिक), अरविंद श्रीवास्तव(प्रवक्ता इंजीनियरिंग कॉलेज इलाहाबाद) ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय के प्रबंधक बी0 के0 श्रीवास्तव व विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री अजय वर्मा ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। छात्रों ने बैंड,डिस्प्ले,मार्च पास्ट और ट्रैक इवेंट से लेकर जंप एंड कैच, जिगजैग रेस,शतरंज,कैरम,बैडमिंटन,लंबी कूद,कब्बड्डी, वॉलीबॉल, और क्रिकेट जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन सभी बच्चों के ऊर्जावान और प्रेरणादायक प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री अजय वर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रमोद यादव के साथ समस्त अध्यापक गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पहले ही दिन विद्यार्थियों व दर्शकों के मन में उत्साह का संचार कर दिया।