PHM NEWS

कोतवाली पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा बरामद की,

प्रकाशित: 11 Nov 2025

कोतवाली पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा बरामद की, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
#सत्यम सिंह ,PHM news  देवरिया

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई ई-रिक्शा को बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनंद कुमार पांडेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की ई-रिक्शा के साथ भीखमपुर रोड की ओर जा रहे हैं। इस पर थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. अनिल कुमार पुत्र ब्रिजा प्रसाद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया, 2. गुड्ड पुत्र विक्रम गोस्वामी निवासी कोईलादवा थाना माणीपुर फुलवरिया जनपद गोपालगंज बिहार, तथा 3. शाकिर पुत्र फौउदार अंसारी निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया (हाल मुकाम गड़ेर थाना भलुअनी) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा पंजीकरण संख्या UP 52BT 2119 बरामद की।

उल्लेखनीय है कि वादी श्री दिनकर सिंह पुत्र स्व. सत्य नारायण सिंह निवासी भटवलिया थाना कोतवाली, देवरिया ने दिनांक 09 नवम्बर 2025 को तहरीर देकर बताया था कि 07 नवम्बर की रात्रि में उनके मकान के सामने खड़ी ई-रिक्शा को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। इस सूचना पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 1029/2025 धारा 303(2) बीएनएस व 317(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो दिनों में चोरी का पर्दाफाश कर वाहन बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों से पूछताछ में अन्य चोरियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उप निरीक्षक नितिन साहू, थाना कोतवाली
2. कांस्टेबल केशनाथ यादव
3. कांस्टेबल रामसागर गुप्ता
4. कांस्टेबल पवन यादव
5. कांस्टेबल प्रदीप यादव

इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम को बधाई दी है और कहा है कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस की ऐसी सक्रियता जारी रहेगी।