लार के चनुकी मोड़ पर विवाहिता की संदिग्ध मौत
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवार लार के चनुकी मोड़ पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र स्थित इंद्रानगर वार्ड (चनुकी मोड़) में शनिवार सुबह एक 37 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका की पहचान बंटी जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे वह घर के कमरे में पंखे की कुंडी से लटकी मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, उनके पति बृजेश जायसवाल की हीरोहोंडा बाइक एजेंसी है और परिवार मकान की ऊपरी मंजिल पर रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे—आयुषी (14), आयुष (12) और आदित्य (10)—छोड़ गई हैं।
प्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।