देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जिला : स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया | 22-Apr-2026 05:31 PM | 548 |
देवरिया
स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया में मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
देवरिया, 22 अप्रैल 2026 — मानव तस्करी, विशेषकर बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिला स्तरीय रिव्यू कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्देशों (प्रकरण: पिंकी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) के अनुपालन में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया द्वारा की गई, जबकि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशन में यह आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं सदस्य सचिव ने जनपद में बाल तस्करी रोकने हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), पुलिस विभाग और श्रम विभाग को सतर्क रहते हुए निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे नियमित अंतरविभागीय बैठकों में इस विषय पर चर्चा करें तथा व्यापक स्तर पर जागरूकता और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि समाज में इस गंभीर अपराध के प्रति सतर्कता बढ़ाई जा सके।
बैठक में संयुक्त निदेशक अभियोजन के प्रतिनिधि, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) के प्रतिनिधि, क्षेत्राधिकारी नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं राजकीय बाल गृह (बालक) देवरिया के मनोवैज्ञानिक श्री राम कृपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला परिवीक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार सोनकर एवं संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई श्री जय प्रकाश तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस बैठक के माध्यम से जनपद में मानव तस्करी के खिलाफ ठोस रणनीति बनाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.