PHM NEWS

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

प्रकाशित: 19 Mar 2026

देवरिया: पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ व ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। गुरुवार को जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए।
थाना एकौना की टीम ने ग्रामीण बैंक पचलड़ी में महिलाओं, छात्राओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं व सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं थाना खामपार की टीम ने ग्राम जयपुर टोला में जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 व साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी दी।
पुलिस टीमों ने सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।