देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गिनाईं प्राथमिकताएं : जनसंवाद और विकास पर रहेगा फोकस

देवरिया | 06-May-2026 05:20 PM | 548 |
देवरिया
जनसंवाद और विकास पर रहेगा फोकस

नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गिनाईं प्राथमिकताएं, जनसंवाद और विकास पर रहेगा फोकस
देवरिया, 06 मई।
जनपद में कार्यभार संभालने के बाद नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए संवाद बेहद जरूरी है और वे सभी वर्गों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का प्रयास करेंगे, ताकि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान हो सके।
मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार जनसमस्याओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मीडिया के माध्यम से प्राप्त फीडबैक से कार्यों में सुधार की गुंजाइश मिलती है और योजनाओं के क्रियान्वयन में कमियों को दूर करने में मदद मिलती है।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका सीयूजी नंबर अब वे स्वयं संभालेंगे और आमजन सीधे उनसे संवाद कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिकारियों और कर्मचारियों की एक सक्षम टीम है, जिसके सहयोग से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
पत्रकारों ने जनपद की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त) राम शंकर सहित अन्य अधिकारी और पत्रकार उपस्थित 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.