देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी देवरिया पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़ी कार्रवाई
प्रकाशित: 27 Feb 2026
📍 देवरिया में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत जनपद देवरिया में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक देवरिया ने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
निलंबित कर्मीमहिला उप-निरीक्षक रेखा देवी
महिला आरक्षी सरिता बिन्दु
आशा ज्योति केन्द्र, देवरिया में ड्यूटी के दौरान:
पीड़िता के वन स्टॉप सेंटर से भाग जाने की घटना
राजकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही
उदासीनता एवं अकर्मण्यता
इन आरोपों के आधार पर दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।
अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संस्तुतितत्समय ड्यूटी पर मौजूद निम्नलिखित कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी देवरिया को रिपोर्ट भेजी गई है:
महिला पीआरडी किरण देवी
महिला पीआरडी शीला देवी
महिला पीआरडी मंशा देवी
वन स्टॉप सेंटर मैनेजर नीतू भारती