PHM NEWS

मिशन शक्ति फेज 5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान

प्रकाशित: 28 Feb 2026

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी“ मिशन शक्ति फेज-5.0” एवं “शक्ति दीदी” अभियान के तहत जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देवरिया  संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 28.02.2026 को थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बरहज बाजार में महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए।
इसी प्रकार थाना भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा भाटपाररानी क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ करना है।