PHM NEWS

रुद्रपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के

प्रकाशित: 31 Mar 2026


देवरिया जनपद के थाना रुद्रपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अमरजीत को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 452/25, धारा 137(2) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 64(1), 87 बीएनएस एवं 5J (2)/6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने सोमवार, 31 मार्च 2026 को ग्राम छितही पोखरे के पास स्थित कटरैन क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले से संबंधित पीड़िता को पूर्व में 20 मार्च 2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, थाना रुद्रपुर
कांस्टेबल कन्हैया लाल चौधरी, थाना रुद्रपुर