देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने राजकीय : बाल गृह का किया औचक निरीक्षण

देवरिया | 11-Mar-2026 06:16 PM | 548 |
देवरिया
बाल गृह का किया औचक निरीक्षण


देवरिया,।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सचिव एवं सिविल जज (सी.डी.) श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बुधवार को राजकीय बाल गृह, देवरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय सचिव ने बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन व्यायाम एवं खेलकूद गतिविधियों में शामिल करने पर भी विशेष जोर दिया।
इस दौरान श्रीमती मिश्रा ने बाल गृह के विभिन्न अभिलेखों एवं प्रपत्रों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाल गृह परिसर, भंडार कक्ष की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
सचिव ने कहा कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों के समुचित पालन-पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है, जिससे उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिल सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.