देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सब

देवरिया | 18-Feb-2026 05:02 PM | 548 |
देवरिया
महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सब

चतुर्थ दिवस श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव देवरिया भटनी ब्यूरो चीफ बनकटाशिव (धाम जैसा लग रहा है )सल्लहपुर देवरिया में आज दिनांक 18/02/2026, दिन -बुधवार मंदिर नवनिर्माण परिसर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओ की काफी भीड़-भांड रहा ,जिस कारण नवनिर्मित मंदिर परिसर उज्ज्वलित व प्रकाशित हो रहा है,यज्ञ मंडप में प्रातः काल से यज्ञाचार्य श्री रंगनाथ त्रिपाठी जी एवम् 27 आचार्यों के सामूहिक मंत्रोचार एवं यज्ञ विधि विधान किया गया। इस यज्ञ के प्रमुख यजमान डॉ नंदकिशोर तिवारी, श्री नीलेश्वर राय एवं अन्य सपत्नीक उपस्थित रहे। सुदूर क्षेत्रों से आए हुए बच्चे ,लड़कियां, महिलाएं ,बुजुर्ग व्यक्ति भी यज्ञ मंडप की लगातार परिक्रमा करते नजर आए । वेदों, पुराणों के श्लोकों के उच्चारण से यहां का माहौल भक्तिमय हो गया है। अयोध्या धाम से पधारे परम पूज्य सुश्री लक्ष्मी प्रिया जी द्वारा दोपहर बाद भागवत कथा प्रारंभ की गई जिसमें आज का प्रमुख प्रसंग मनुष्य में माया कैसे कम होगी, माया मुक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। कथा में बैठे भक्तिजन भावविभोर हो गए। भजन संध्या के कार्यक्रम सायं 6 बजे मध्य प्रदेश इंदौर से पधारे भजन गायक श्री सुधीर व्यास जी ने अपने भजनों से पंडाल में बैठे भक्तजनो को मंदमुग्ध कर दिया । सुधीर व्यास जी ने आज भजन संध्या में - एक चमक ए दमक सब कुछ सरकार तुम्ही से है, मां अंजनी का लाल है, एक अरज मेरी सुन लो सरकार मेरे दाता, श्री राम जी हमारे सब काम कर रहे हैं, जितना दिया सरकार ने जैसे भजनों से पंडाल में बैठे अतिथि, विशिष्ट अतिथि ,मुख्य अतिथि, सभीश्रद्धालुओ को हर्षित कर गए । आज दोपहर भागवत कथा के समय मुख्य अतिथि.. पूर्व विधायक श्री प्रकाश चौबे खलीलाबाद.,विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य खलीलाबाद श्री बलराम यादव, पूर्व विधायक एवम् प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल श्री राम आशीष राय इन सभी माननीयों की उपस्थिति प्रांगण को गौरवान्ति कर रही थी , सभी माननीय को यज्ञ समिति के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। रात 10:00 बजे से रामलीला का हनुमान जी द्वारा मां सीता खोज,सीता मिलन एवं अशोक वाटिका जैसे नाटक मंचन किए गए। रामलीला के पत्रों के द्वारा किए गए सचित्रण अभिनय से सभी जनमानस में सजीव चित्रण महसूस कराया । इस महायज्ञ के प्रमुख आयोजक श्रद्धेय श्री प्रभात कुमार राय जी ने दूर दराज क्षेत्रों से आए हुए सभी श्रद्धालुओं, नगर वासियों ,संत, साधु अतिथियों के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया और इस महायज्ञ को सफल बनाने में सभी भक्तजनों के सहयोग की अपील किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.