सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
भटनी। नगर पंचायत भटनी स्थित रेलवे कॉलोनी के सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करने के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सभी अध्यापकों का अलग-अलग एवं अनोखे अंदाज में स्वागत किया। बच्चों के आत्मीय स्वागत से विद्यालय परिसर का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।
विद्यालय के प्रबंधक जयंत कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में श्री नारायण, पप्पू, सीमा श्रीवास्तव, श्वेता मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, अंजली पटेल, सुनीता यादव, सुष्मिता कुशवाहा, ओम प्रकाश मिश्रा, दिव्या, खुशी जायसवाल, रागिनी श्रीवास्तव, वंदना, श्यामा सिंह, रिंकी यादव, प्रशांत आर्य, राज कुमार, जीत बंधन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।