देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भूमिका अहम : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्सिंग छात्राओं का सम्मान

देवरिया | 08-Mar-2026 06:38 PM | 548 |
देवरिया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्सिंग छात्राओं का सम्मान

स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भूमिका अहम : सीएमओ
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्सिंग छात्राओं का सम्मान
 देवरिया जिले के उमानगर स्थित आशीष पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों तथा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके समर्पण व सेवा भावना के कारण ही स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनती है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी परिवार और समाज में उनकी भागीदारी और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। इसके लिए महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ना जरूरी है। आर्थिक रूप से मजबूत होकर ही महिलाएं सशक्त बन सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, सहयोग संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज, शिक्षिका रश्मि, गीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.