थाना बरियारपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी थाना बरियारपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया, 02 मार्च 2026।
जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना बरियारपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-31/2026 धारा-109(1), 191(2), 115(2), 352, 117(2), 127(2), 140(1) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुनीत यादव पुत्र धनंजय यादव
निवासी: किशुनपाली, थाना बरियारपुर, जनपद देवरिया
अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 02.03.2026 को महुआनी चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मु0अ0सं0-292/2024
धारा- 115(2), 117(2), 191(2), 333, 351(3), 352 बीएनएस, थाना बरियारपुर
मु0अ0सं0-31/2026
धारा-109(1), 191(2), 115(2), 352, 117(2), 127(2), 140(1) बीएनएस, थाना बरियारपुर
थानाध्यक्ष दीपक सिंह, थाना बरियारपुर, जनपद देवरिया
का0 अभिषेक यादव
का0 कृष्णानन्द यादव
हे0का0 ओमकार चौरसिया
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।