देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

यातायात के प्रति लोगों को किया जागरूक : जल सुरक्षा पर लोगों को किया जागरूक

देवरिया | 18-Feb-2026 05:38 PM | 548 |
देवरिया
जल सुरक्षा पर लोगों को किया जागरूक

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत

यातायात के प्रति लोगों को किया गया जागरूक 
 

( देवरिया ब्यूरो चीफ ) नगर स्थित भटनी आज 18 फरवरी 2026 को सीता देवी महाविद्यालय, भटनी, देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन के शिविर में प्रातः कालीन व्यायाम, प्रार्थना एवं लक्ष्य गीत के पश्चात अधिग्रहित ग्राम मिश्रौली कोइलार प्राथमिक विद्यालय एवं गाँव के मलिन बस्तियों में साफ-सफाई एवं सुन्दरीकरण का कार्य किया गया तथा ग्रामवासियों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात शिविरार्थियों ने शिविर स्थल से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरुकता रैली निकाली। यह रैली भटनी बाईपास होते हुए पुनः ग्राम सभा सकरापार तक पहुँची, जहाँ शिविरार्थियों ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी एवं दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने हेतु प्रेरित किया तथा साथ ही ओवर टेकिंग, ओवर लोडिंग और ट्रिपल राइडिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों के खिलाफ राहगीरों को सचेत किया एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि दुघर्टनाओं से बचना है तो हमें सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन अवश्य ही करना पड़ेगा। इस अवसर पर श्री अमित कुमार मिश्र, डॉ0 नित्यानन्द कुशवाहा, बलिंद्र यादव, कृष्णबिहारी तिवारी, राजन यादव, गुड़िया तिवारी, रीता यादव, गोविंद मिश्र, तेजबहादुर यादव, संतोष कुशवाहा एवं संस्कृति मिश्रा आदि उपस्थित रहें।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.