दुर्ग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / दुर्ग
🚨 Breaking News | दुर्ग

जामुल मंडल से प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वागत के लिए रायपुर रवाना हुए जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर और उनके सभी साथी। : छतीसगढ़ राज्य की 25वी स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का उद्घाटन करने रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दुर्ग | 02-Nov-2025 01:16 AM | 357 |
दुर्ग
छतीसगढ़ राज्य की 25वी स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का उद्घाटन करने रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

छत्तीसगढ़, 01 नवंबर 2025। लक्ष्मी पारा वार्ड, जामुल मंडल से जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर के नेतृत्व में क्षेत्र के सम्मानित महिला एवं पुरुष आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम एवं राज्य उत्सव में शामिल होने के लिए नया रायपुर रवाना हुए।

दल में शामिल लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन और राज्य उत्सव कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। सभी कार्यकर्ता और नागरिक नए जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लेने निकले हैं।

रेखराम बंछोर ने कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का है और प्रदेश के विकास एवं सांस्कृतिक गौरव को नए आयाम देने वाला सिद्ध होगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.