दुर्ग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / दुर्ग
🚨 Breaking News | दुर्ग

जामुल थाना क्षेत्र में गोली चलने से हड़कंप : घटना स्थल से गोली की मिली अवशेष, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

दुर्ग | 16-Nov-2025 10:17 PM | 357 |
दुर्ग
घटना स्थल से गोली की मिली अवशेष, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

 जामुल 16 नवंबर। शुक्रवार को देर रात जामुल थाना क्षेत्र कुरूद साप्ताहिक बाजार क्षेत्र कैलाश नगर भिलाई में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में भगदड़ मच गई। युवक की जान बच गई, लेकिन एक गोली उसके कान के पास से गुजरने से उसे हल्की चोट आई है। भिलाई के शांत माने जाने वाले क्षेत्र में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक विकास प्रजापति नामक युवक किसी काम से बाहर निकला था तभी बाइक या पैदल आए हमलावरों ने उसे देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। युवक झुककर बच गया, जिससे गोली सीधे नहीं लगी और उसकी जान बच गई।

घटनास्थल पर गोलियों के खोखे और पास की दीवार पर निशान मिले हैं, जो बताता है कि हमलावर ने विकास प्रजापति नामक युवक को निशाना बनाया था। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। जामुल थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और हमलावरों के फरार होने की पुष्टि की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि क्या यह पुरानी रंजिश या किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा मामला है।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। देर रात ही पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ाकर पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति सामान्य बताई गई। पुलिस ने उसका बयान दर्ज करते हुए कहा कि वह किसी पर संदेह नहीं जताता, लेकिन मामले की जांच सभी एंगल से जारी है।

जामुल थाना प्रभारी के मुताबिक विशेष टीम गठित कर छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों के बयान और फोरेंसिक जांच की मदद से जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.