गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का प्रोफेशनल सम्मेलन सम्पन्न, व्यापारियों की बड़ी भागीदा : एनेक्सी भवन में हुए सम्मेलन में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी रहे मुख्य अतिथि

गोरखपुर | 14-Nov-2025 08:20 PM | 47 |
गोरखपुर
एनेक्सी भवन में हुए सम्मेलन में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी रहे मुख्य अतिथि

गोरखपुर। आज एनेक्सी भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्ध वर्ग की बड़ी संख्या ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश द्विवेदी रहे, जिनका संबोधन सुनने के लिए भारी संख्या में व्यापारी भाई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने की। मंच संचालन का दायित्व उन्होंने बेहद संयमित और प्रभावी ढंग से निभाया। सम्मेलन के संयोजक निखिल मोटानी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस अभियान में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी जागरूकता इस मिशन को नई दिशा दे सकती है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्वांचल किराना कमेटी के अध्यक्ष मनीष जैन बड़े व्यापारिक दल के साथ उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सम्मेलन में भागीदारी की, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

मुख्य अतिथि डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि यह सम्मेलन प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारियों और अधिवक्ताओं का है, जिनकी सक्रिय भूमिका से देश सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारियों के जीवन और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आया है तथा विकास की नई संभावनाएँ खुली हैं। बिहार चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहाँ एनडीए की सरकार बनेगी और विपक्ष देश को भ्रमित करने का जितना भी प्रयास करे, जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी अपनाने को आगे बढ़ाने की अपील भी की।

इस दौरान पूर्वांचल किराना कमेटी के अध्यक्ष मनीष जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे बड़ा योगदान व्यापारी वर्ग ही दे सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं और अपने ग्राहकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में व्यापारियों की एकता और प्रतिबद्धता अहम भूमिका निभाएगी।

मनीष जैन के विचारों को उपस्थित व्यापारियों ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन दिया। उनका स्वागत भी उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक निखिल मोटानी ने सभी अतिथियों, व्यापारियों एवं सहभागी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का यह सम्मेलन आने वाले समय में आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.