गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

शांति समिति की बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन की अपील : जुलूस-ए-मोहम्मदी और गणेश विसर्जन शांति, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ संपन्न हों

गोरखपुर | 02-Sep-2025 08:22 PM | 47 |
गोरखपुर
जुलूस-ए-मोहम्मदी और गणेश विसर्जन शांति, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ संपन्न हों

गोरखपुर। थाना तिवारीपुर परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने की। इस मौके पर सीओ कोतवाली भी मौजूद रहे।

बैठक में समाज कल्याण एससी-एसटी सदस्य एवं जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्य आदिल अमीन ने कहा कि आगामी 5 सितंबर को हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन और 6 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन परंपरागत रूप से आयोजित होगा। दोनों पर्वों को लेकर प्रशासन और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है कि इन्हें सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल के साथ सम्पन्न कराया जाए।

आदिल अमीन ने जिला प्रशासन से मांग की कि जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ, जिनमें—

अघोषित विद्युत कटौती न हो।

मस्जिद, दरगाह एवं गणेश प्रतिमा स्थल की उचित सफाई हो।

जल-जमाव का निस्तारण और चूना छिड़काव कराया जाए।

यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रहे।


उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी अमन और भाईचारे का संदेश लेकर निकलेगा। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि सभी लोग गंगा-जमुनी तहज़ीब को कायम रखते हुए, प्रेम और सौहार्द के वातावरण में पर्वों को मनाएँ।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.