PHM NEWS

प्रत्येक मोहल्ले में नियमित एण्टी लार्वा स्प्रे व फॉगिंग के निर्देश

प्रकाशित: 29 Aug 2025

गोरखपुर, 28 अगस्त।
संचारी रोगों के मौसम को देखते हुए डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। महापौर ने हरी झंडी दिखाकर एण्टी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग और डस्टिंग की टीमों को रवाना किया।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्देश दिया कि महानगर के सभी वार्डों के प्रत्येक मोहल्ले में नियमित रूप से एण्टी लार्वा स्प्रे व फॉगिंग कराई जाए और कोई क्षेत्र इस कार्य से वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने घरों और आस-पास जल जमाव न होने दें क्योंकि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। छतों पर रखे कबाड़, गमले, कूलर आदि का पानी समय-समय पर बदलते रहें। बुखार की स्थिति में तुरंत नज़दीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा व प्रमोद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनय प्रकाश पांडेय, उपचिकित्सा अधिकारी राजेश, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।