गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ : बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गोरखपुर | 07-Nov-2025 01:51 PM | 47 |
गोरखपुर
बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (06–07 नवम्बर) का उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि श्री सतीश सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, गोरखपुर मंडल ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों से आए छात्र–छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।

इसके बाद बच्चों ने पी.टी., योगा और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेन्द्र कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमरकांत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, गोरखपुर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सतीश सिंह ने अपने संबोधन में कहा —

“बेसिक के इस कार्यक्रम में बच्चों की ऊर्जा और उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा। आज इनकी प्रस्तुतियों ने मेरा दिन बना दिया। हमें चाहिए कि बच्चों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति निरंतर प्रेरित करें और बेसिक शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”

 

पहले दिन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। परिणाम इस प्रकार रहे —

पी.टी. (जूनियर वर्ग): पिपरौली प्रथम, भटहट द्वितीय, कैम्पियरगंज तृतीय।

योगा प्रतियोगिता: पिपराइच प्रथम, कैम्पियरगंज द्वितीय।

400 मीटर बालिका दौड़: सहजनवा की अन्नू प्रथम, चरगावा की काजल द्वितीय।

400 मीटर बालक दौड़: ब्राह्मपुर के विजय प्रथम, भरोहिया के करमान द्वितीय।

200 मीटर बालिका दौड़: पिपरौली की सपना प्रथम, खजनी की सिमरन द्वितीय स्थान पर रहीं।

 

कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षिकाओं और गणमान्य अतिथियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। विशेष रूप से राजेश धर दुबे, विनोद, ज्ञानेश्वर पांडे, प्रभाकर मिश्र, हरेंद्र राय, सुधांशु मोहन, बाल विनोद शुक्ला, ज्ञानेंद्र ओझा, रीना सिंह, अकरम परवेश, श्रवण कुमार यादव, प्रेम नारायण गुप्ता, अनुप सिंह, शशांक सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, ऋचा पांडे, सहित कई शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा। आयोजन से पूरे परिसर में खेल भावना और आनंद का वातावरण रहा।

उक्त जानकारी रीना सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका, गोरखपुर द्वारा दी गई।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.