PHM NEWS

पद्मश्री विश्वनाथ तिवारी के आवास पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

प्रकाशित: 05 Sep 2025

गोरखपुर, 4 सितंबर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम पद्मश्री साहित्यकार और साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी के आवास पहुंचे। उन्होंने प्रो. तिवारी की दिवंगत पत्नी दुर्गावती तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

दुर्गावती तिवारी का निधन मंगलवार की रात हुआ था। गोरखा वार मेमोरियल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सीधे बेतियाहाता स्थित प्रो. तिवारी के आवास पहुंचे। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रो. तिवारी व परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल भी मौजूद रहे।