दुग्ध वृद्धि में दयाल पशु आहार की भूमिका अहम — वाराणसी में दयाल ग्रुप ने नए प्लांट का किया पूजन
गोरखपुर, 7 नवंबर। दयाल ग्रुप ने आज पशुपालकों के लिए एक नई सौगात दी। वाराणसी में दयाल पशु आहार एवं मुर्गी दाना उत्पादन प्लांट का पूजन ग्रुप के निदेशक अंकित गुप्ता द्वारा विधिवत संपन्न किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
पूजन कार्यक्रम के दौरान अंकित गुप्ता ने बताया कि दयाल ग्रुप का उद्देश्य पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता का आहार उपलब्ध कराकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालन को अधिक लाभदायक बनाना है। उन्होंने कहा कि,
“पशु आहार केवल खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि पशु स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन का आधार है। उच्च गुणवत्ता वाला पोषण पशु के संपूर्ण विकास और उत्पादकता में निर्णायक भूमिका निभाता है।”
दयाल ग्रुप अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) विभाग के माध्यम से समय-समय पर बेहतर उत्पाद विकसित कर रहा है। इन उत्पादों का निर्माण आधुनिक तकनीक और पोषण संतुलन के मानकों के अनुरूप किया जाता है।
अंकित गुप्ता ने कहा कि यह नया उत्पादन प्लांट दयाल ग्रुप की उत्पादन क्षमता को और सशक्त करेगा, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण पशु आहार अब कम समय और कम लागत में उपलब्ध हो सकेगा।
ग्रुप के तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि नए प्लांट के शुरू होने से पशुपालकों को समय पर आपूर्ति के साथ-साथ वैज्ञानिक रूप से तैयार पोषक तत्वों का मिश्रण भी मिलेगा, जिससे दुग्ध उत्पादन में स्वाभाविक वृद्धि होगी।
दयाल ग्रुप का मानना है कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यदि पशु स्वस्थ हैं तो किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है। इसी उद्देश्य से कंपनी लगातार नए शोध और उत्पादों के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का कार्य कर रही है।
नया प्लांट दयाल ग्रुप के लिए न केवल औद्योगिक विस्तार का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और डेयरी सेक्टर के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।