Academic Block एवं Community Eye Care Ward का हुआ उद्घाटन
गोरखपुर। फातिमा हॉस्पिटल में शुक्रवार को Academic Block एवं Community Eye Care Ward का उद्घाटन श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक फा. डॉ. संतोष सेबास्टियन, सहयोगी निदेशक फा. शिजो, विभागाध्यक्षगण, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अतिथि गण उपस्थित रहे।
नव स्थापित Academic Block में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, प्रायोगिक प्रशिक्षण साधन और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं Community Eye Care Ward के माध्यम से नेत्र रोगियों को उन्नत और किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
समारोह को संबोधित करते हुए बिशप डॉ. मैथ्यू नेल्लीकुनेल (C.S.T.) ने कहा—
> “आज का दिन फातिमा हॉस्पिटल परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और आशीर्वाद का दिन है। शिक्षा और सेवा हमारे संस्थान के मूल स्तंभ हैं। Academic Block भावी स्वास्थ्यकर्मियों को चिकित्सा शिक्षा के साथ सेवा, संवेदना और मानवता का पाठ भी पढ़ाएगा। Community Eye Care Ward की स्थापना उन लोगों के लिए की गई है जिन्हें बेहतर नेत्र चिकित्सा की आवश्यकता है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से दृष्टि से वंचित न रहे।”
इसके पश्चात निदेशक फा. डॉ. संतोष सेबास्टियन ने कहा—
“यह समारोह फातिमा हॉस्पिटल की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ता है। Academic Block विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का केन्द्र बनेगा और Community Eye Care Ward समाज के लिए सेवा का एक अमूल्य माध्यम सिद्ध होगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक मरीज को संवेदनशील, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।”
समारोह का समापन प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया और फातिमा हॉस्पिटल की निरंतर प्रगति की सराहना की।
1995 में स्थापित फातिमा हॉस्पिटल वर्तमान में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), ECHS, पूर्वोत्तर रेलवे, एच.ए.एल., एन.टी.पी.सी., भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और मा. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, उत्तर प्रदेश आदि से इम्पैनल्ड है।
अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक, फार्मेसी और एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध है।