गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गणेश चौराहा से विजय चौक तक वन-वे व्यवस्था, रविवार और सोमवार को होगा ट्रायल : डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में बैठक, ट्रायल सफल होने पर रोजाना लागू होगी नई यातायात व्यवस्था

गोरखपुर | 15-Sep-2025 12:24 PM | 47 |
गोरखपुर
डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में बैठक, ट्रायल सफल होने पर रोजाना लागू होगी नई यातायात व्यवस्था

गोरखपुर। ज़िलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने को लेकर एक बैठक की। बैठक में ट्रैफिक नियमों के पालन और सुगम संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों और स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसी क्रम में गणेश चौराहा से विजय चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। अभी यह व्यवस्था रविवार और सोमवार दो दिनों के लिए ट्रायल आधार पर लागू होगी। यदि प्रयोग सफल रहा तो इसे प्रतिदिन लागू किया जाएगा।

वन-वे व्यवस्था के तहत:

गणेश चौराहा से विजय चौक की ओर (बस/ट्रक/टैंकर को छोड़कर) सभी वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा।

विजय चौक से गणेश चौराहा की ओर (दो पहिया को छोड़कर) तीन पहिया, चार पहिया और कमर्शियल वाहनों का सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

ऐसे वाहन विजय चौक से डायवर्ट होकर अग्रसेन तिराहा – टाउनहाल तिराहा – कचहरी चौराहा या फिर सुमेर सागर रोड – जटाशंकर तिराहा – धर्मशाला चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

दोपहिया वाहन विजय चौक से गणेश चौराहा आने के लिए गणेश चौराहा से पहले डायवर्ट होकर सिंह बिरयानी गली – काली मंदिर तिराहा से होकर गुजरेंगे।

एम्बुलेंस और इमरजेंसी वाहन इस व्यवस्था से प्रभावित नहीं होंगे।

बैठक में एसएसपी राज कारन नय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक संजय कुमार और एएसपी अरुण कुमार एस समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.