गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष अभियान, आठ खाद्य नमूने जांच के लिए लिए : सहायक आयुक्त Dr. सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में Expired और Substandard मिठाई एवं बिस्किट नष्ट, दिल्ली-हरियाणा बसों की भी की गई विशेष जांच

गोरखपुर | 10-Oct-2025 09:33 PM | 47 |
गोरखपुर
सहायक आयुक्त Dr. सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में Expired और Substandard मिठाई एवं बिस्किट नष्ट, दिल्ली-हरियाणा बसों की भी की गई विशेष जांच

गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, गोरखपुर ने आज नौसाढ़ क्षेत्र (लाल दिग्गी) में विशेष खाद्य जांच अभियान संचालित किया। अभियान का निर्देशन सहायक आयुक्त (खाद्य)-II Dr. सुधीर कुमार सिंह ने किया।

अभियान में विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, उमाशंकर, अभा, विजयानंद सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित रहे। निरीक्षण के दौरान Samridhi Trader, Suraj Kund Colony से कुल आठ खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। नमूनों में Sugar Confectionery, Ber Gola, Biscuit, Sugar Boiled Candy, Papad Chikki, Kachri आदि शामिल हैं। ये नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

अभियान में विभाग द्वारा की गई कार्रवाई इस प्रकार है:

300 किलोग्राम एक्सपायर्ड बिस्किट नष्ट किए गए।

400 किलोग्राम Expired/Substandard मिठाई नष्ट कर विनाशी घोषित की गई।

कचरी (Confectionery) का ₹26,400 मूल्य का स्टॉक जब्त किया गया।

इसके अतिरिक्त, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में दिल्ली और हरियाणा से आने वाली प्राइवेट बसों की खाद्य सामग्री जांच अभियान भी चलाया गया। इस जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वामीनाथ, प्रातिमा और विनय शामिल रहे। बसों में लाए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग और “Use By Date” की जांच की गई।

विभाग ने पैक मिठाई और अन्य पैक खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पैक पर “Use By Date” अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। निर्देशों का पालन न करने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि और एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अवश्य जांचें। विभाग ने चेताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मिलावटी या एक्सपायर्ड उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस अभियान से यह स्पष्ट संदेश गया कि खाद्य सुरक्षा विभाग गोरखपुर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी कर रहा है।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.