गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने फहराया तिरंगा, बच्चों को दिया देशभक्ति का संदेश : स्वतंत्रता दिवस पर द गोरखपुर सिटी स्कूल में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के बलिदान को याद कर बढ़ाया बच्चों का मनोबल

गोरखपुर | 17-Aug-2025 02:10 PM | 47 |
गोरखपुर
स्वतंत्रता दिवस पर द गोरखपुर सिटी स्कूल में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के बलिदान को याद कर बढ़ाया बच्चों का मनोबल

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाए गए। इसी क्रम में गोरखपुर जनरलिस्ट प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने खजांची चौक स्थित द गोरखपुर सिटी स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ध्वजारोहण किया।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि –
“देश की आज़ादी के लिए असंख्य नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान ही हमारी आज़ादी की नींव है। हमें उनके संघर्ष और त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए।”

त्रिपाठी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया और कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। हमें भी कदम से कदम मिलाकर देश के विकास में सहयोग देना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी।
 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.