PHM NEWS

गोरखपुर पुलिस का बड़ा खुलासा : 8 शातिर चोर गिरफ्तार, 1 करोड़ का माल बरामद

प्रकाशित: 13 Sep 2025

गोरखपुर। खजनी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए यह सभी आरोपी अंतर-राज्यीय संगठित गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके पास से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य का माल बरामद किया गया है।

बरामद सामान में सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन, अवैध हथियार और चरस शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से गोरखपुर व आसपास के जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

खजनी थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई, जहां से इन चोरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का भी जल्द खुलासा होगा।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा। साथ ही पुलिस टीम को इस सफलता के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।