गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मीडियाकर्मियों को मिली मुफ्त दवाएं और परामर्श : गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर, वरिष्ठ चिकित्सकों ने की जांच

गोरखपुर | 08-Sep-2025 10:42 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर, वरिष्ठ चिकित्सकों ने की जांच

गोरखपुर, 7 सितंबर।
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सभागार में रविवार को जिला अस्पताल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की देखभाल करना रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और उनके परिवारजन पहुंचे। यहां वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बी. के. सुमन और डॉ. प्रशांत सिंह ने सामान्य रोगों की जांच कर मरीजों को उचित परामर्श दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजन शाही और डॉ. रहमत अली ने हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की जांच की। सर्जन डॉ. बी. पी. मल्ल ने सामान्य सर्जिकल परामर्श दिया, जबकि ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. देव मौर्या ने कान, नाक और गले की जांच की। इसी क्रम में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रविंद्र ओझा ने विभिन्न दर्द संबंधी रोगों के उपचार और व्यायाम की जानकारी दी।

शिविर के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने न केवल जांच की बल्कि रोगानुसार दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। इस पहल से पत्रकारों और उनके परिजनों को काफी राहत मिली।

प्रेस क्लब अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने कहा कि यह शिविर पत्रकार हितों के प्रति कार्यकारिणी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना संस्था की जिम्मेदारी है।

इस आयोजन को सफल बनाने में वसीम इकबाल और धनेश निषाद का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अंगद कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रिन्स कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री विनय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार पांडेय और परमात्मा राम त्रिपाठी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.