गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

ओटीपी व्यवस्था समाप्त, नया सॉफ्टवेयर अपडेट — धीमी फीडिंग पर डीएम सख्त : 322-शहर एवं 323-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में बीएलओ को रोजाना 10% फीडिंग करने के निर्देश

गोरखपुर | 24-Nov-2025 12:17 PM | 47 |
गोरखपुर
322-शहर एवं 323-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में बीएलओ को रोजाना 10% फीडिंग करने के निर्देश

गोरखपुर। 322-शहर एवं 323-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों की एसआईआर फॉर्म फीडिंग प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने धीमी कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए बीएलओ को सख्त निर्देश दिए। प्रेक्षा गृह सभागार में शनिवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान सूची संशोधन अभियान को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए सभी कार्मिकों को अधिक सक्रिय होने को कहा।

बीएलओ को प्रतिदिन 10% फीडिंग का आदेश

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कई बीएलओ अब तक केवल 1–2 प्रतिशत ही फीडिंग कर पाए हैं। उन्होंने कहा—

> “यदि इसी गति से काम हुआ तो पूरा होने में महीनों लग जाएंगे। हर बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 10% फीडिंग सुनिश्चित करे।”

 

उन्हाेंने स्पष्ट किया कि यह कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप तय समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए।

200–300 फॉर्म जमा हों तो तुरंत फीडिंग कराएं

सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि जैसे ही किसी क्षेत्र में 200–300 भरे हुए प्रपत्र इकट्ठा हों, तत्काल किसी उचित स्थान पर बैठकर फीडिंग कराई जाए।

जो बीएलओ अभी तक न्यूनतम प्रगति भी नहीं कर पाए हैं, उन पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और सुपरवाइजरों को ऐसे कर्मियों की सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गणना प्रपत्र वितरण में लापरवाही पर चेतावनी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कुछ बीएलओ अभी तक अपने क्षेत्रों में फॉर्म बाँटने में भी लापरवाह हैं। उन्होंने कहा—

> “मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना हर पात्र नागरिक का अधिकार है, इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।”

 

सर्वर समस्या पर कहा — बहाना नहीं

सर्वर की समस्या का हवाला देने पर डीएम ने कहा कि तकनीकी दिक्कतें अस्थायी होती हैं, इसलिए—

> “सर्वर ठीक होते ही फीडिंग की गति बढ़ाएँ।”

 

ओटीपी आधारित लॉगिन व्यवस्था समाप्त

तकनीकी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने ओटीपी लॉगिन व्यवस्था हटा दी है। अब नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया गया है। इससे बिना बाधा फीडिंग संभव होगी।

पार्षदों और निगम टीम से भी सहयोग का निर्देश

नगर आयुक्त सोगरवाल ने निर्देश दिया कि:

बीएलओ अपने-अपने वार्ड के पार्षदों से समन्वय रखें

नगर निगम की फील्ड व तकनीकी टीम की मदद लें


322 शहर विधानसभा के ईआरओ/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि पूर्ण फॉर्म सदर तहसील लाकर वहीं फीडिंग सुनिश्चित कराएं।

बैठक में प्रमुख अधिकारी उपस्थित

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्रा, ईआरओ 323/एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह सहित दोनों विधानसभाओं के सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.