PHM NEWS

गोरखपुर विश्वविद्यालय और CRC के बीच MoU, छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप व प्रशिक्षण का अवसर

प्रकाशित: 29 Aug 2025

छात्रों को इंटर्नशिप व प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग और कंपोजिट रीजनल सेंटर (CRC) गोरखपुर के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता शैक्षणिक सहयोग, शोध और संस्थागत समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार एवं CRC निदेशक जितेंद्र यादव सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे।

कुलपति ने कहा कि यह समझौता छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता दोनों में निपुण बनाएगा तथा समाज में समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

समझौते के तहत विश्वविद्यालय के छात्र CRC गोरखपुर में इंटर्नशिप, फील्ड विज़िट और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, पुनर्वास और सामुदायिक मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

यह MoU तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा और आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।