PHM NEWS

गोरखपुर: गोविंद नगरी कॉलोनी में मुरारी लाल बंका के घर भीषण आग

प्रकाशित: 06 Sep 2025

गोरखपुर।
शनिवार प्रातः गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एच.एन. सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक रोड की ओर जाने वाली गोविंद नगरी कॉलोनी में भीषण आग लग गई। मुरारी लाल बंका के मकान नंबर 50 में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां और शाहपुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।