गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

कचहरी बस स्टैंड की 38 दुकानों को तोड़ने का नोटिस, दुकानदारों में मचा हड़कंप : स्मार्ट रोड परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, दुकानदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

गोरखपुर | 04-Nov-2025 08:07 AM | 47 |
गोरखपुर
स्मार्ट रोड परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, दुकानदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

गोरखपुर। कचहरी बस स्टैंड स्थित नगर निगम की 38 दुकानों को तोड़ने के नोटिस के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने यह नोटिस स्मार्ट रोड परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए जारी किया है।

दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम से आवंटित इन दुकानों के माध्यम से वे वर्षों से व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अधिकांश दुकानदार मध्यम वर्गीय परिवारों से हैं, जिनकी पूरी आजीविका इन्हीं दुकानों पर निर्भर है।

प्रशासन की योजना के अनुसार शास्त्री चौक से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौराहे तक सड़क को 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। दुकानदारों का कहना है कि इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, कलेक्ट्रेट और दीवानी कचहरी जैसी प्रमुख इमारतें होने से यहां पहले से ही ट्रैफिक दबाव रहता है, जबकि डॉ. अंबेडकर चौक से छात्र संघ चौराहे तक की सड़क पहले ही अपेक्षाकृत चौड़ी है।

दुकानदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उनकी रोज़ी-रोटी को बचाया जाए और सड़क चौड़ीकरण की योजना में कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि परिवारों पर संकट न आए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.