गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन : सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ

गोरखपुर | 20-Mar-2026 09:05 PM | 47 |
गोरखपुर
सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर की पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन शुक्रवार को कॉलेज के असेम्बली हाल में किया गया।
यह शिविर 15 मार्च से 21 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जबकि समापन समारोह 20 मार्च को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस.डी. राजकुमार मुख्य अतिथि तथा प्रो. वी.पी. सिंह (पूर्व अध्यक्ष, विधि विभाग) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी प्राचार्य प्रो. राजकुमार ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ, जिसके बाद स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. (श्रीमती) नीतू श्रीवास्तव (महिला इकाई) एवं डॉ. जे.पी. यादव (पुरुष इकाई) ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जे.के. पांडेय एवं प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार नकुल कुमार शाही (पुरुष इकाई) तथा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का पुरस्कार चांदनी परवीन (महिला इकाई) को प्रदान किया गया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. वी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में एनएसएस शिविर के महत्व और सामाजिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एस.डी. राजकुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. रोहित श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. (श्रीमती) ई.सी. दास द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के कई प्राध्यापक एवं 150 से अधिक स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.