गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस, फल वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन : जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में हुए सामाजिक कार्यक्रम, कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि और एकता का संदेश

गोरखपुर | 21-Aug-2025 11:35 AM | 47 |
गोरखपुर
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में हुए सामाजिक कार्यक्रम, कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि और एकता का संदेश

गोरखपुर।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया तथा इंदिरा बाल विहार में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हम सद्भावना दिवस मना रहे हैं। राहुल गांधी का संदेश है कि हम मोहब्बत की दुकान चलाते हैं और मोहब्बत बाँटते हैं।"

वहीं समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता गोरख लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सद्भावना और एकता को बढ़ावा देती रही है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस की सरकार में भारत एकजुट था, जबकि मौजूदा सरकार तोड़ने का काम कर रही है। हम जोड़ने का कार्य करते हैं।”

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए नेताओं ने कहा कि वे एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश में हरित क्रांति और कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कराई, जिससे भारत आज नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.