रामगढ़ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोरखपुर। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए गोरखपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी आजाद नगर उपनिरीक्षक आशीष कुमार तिवारी एवं पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
घटना का विवरण19 सितंबर 2025 को कठउर निवासी बन्हू निषाद और पंचम निषाद का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों अभियुक्तों ने वादी के साले पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी रहा। हालांकि, 21 सितंबर 2025 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाना रामगढ़ताल में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
दर्ज मुकदमाथाना रामगढ़ताल पर मु0अ0सं0 0623/2025 धारा 105, 115(2), 190/191(2)/191(3) बीएनएस के तहत दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया और आखिरकार सफलता पाते हुए उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणबन्हू निषाद, पुत्र रामचन्द्र, निवासी कठउर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर।
पंचम निषाद, पुत्र बन्हू निषाद, निवासी कठउर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर।
उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी आजाद नगर
उ0नि0 कुश कुमार राय
हेका0 ज्ञानधारी पाल
का0 दीपक यादव
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह भी कहना है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसी प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे