PHM NEWS

सैनिक नगर सेक्टर में भाजपा की बैठक, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प

प्रकाशित: 31 Aug 2025

गोरखपुर। वार्ड संख्या-07 मालवीय नगर मंडल अंतर्गत सैनिक नगर शक्ति केंद्र पर भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड संयोजक एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की तथा संचालन शक्ति केंद्र प्रमुख भूतपूर्व वारंट आफीसर दयानंद साहनी ने किया।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश पासवान, मंडल महामंत्री शिवेंद्र गौड़ श्रीवास्तव, मंडल मंत्री अश्विनी सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष अजीत पाण्डेय, बबलू त्रिपाठी, मुन्ना लाल, शैलेंद्र कुशवाहा, घनश्याम तिवारी, शिवाजी गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान, विशाल निषाद समेत कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची वितरित की गई तथा सूची के आधार पर मतदाताओं के नामों के शुद्धिकरण एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़ेंगे और मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।